दो दर्जन से अधिक बसों का कटा चालान
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )
उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देश पर देवरिया जिले में अनधिकृत यात्री वाहनों के खिलाफ 15 मई से शुरू हुआ सघन जांच अभियान जोरों पर है। परिवहन विभाग, पुलिस और परिवहन निगम की संयुक्त टीम ने जिले के प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई तेज कर दी है।
एसएसबीएल स्कूल, सुभाष चौराहा, भटवलिया चौराहा, सोनूघाट चौराहा और रूद्रपुर मोड़ जैसे इलाकों में चलाए गए इस अभियान में यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और वैध परमिट की गहन जांच की गई। मानकों पर खरा न उतरने वाली दो दर्जन से अधिक बसों का चालान किया गया। वाहन स्वामियों और चालकों को चेतावनी दी गई कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर भविष्य में और सख्त कार्रवाई होगी।
टीम ने बसों के अंदर जाकर फायर सिलेंडर की उपलब्धता और वैधता की भी पड़ताल की। अभियान के तहत 4 बसों और 6 अन्य यात्री वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
इस अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आशुतोष शुक्ला, यात्रीकर अधिकारी अनिल तिवारी, टीएसआई गुलाब सिंह, परिवहन निगम के अधिकारी और प्रवर्तन कर्मी शामिल रहे। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…