मेडिकल कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरा डॉक्टर गंभीर रूप से घायल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर हादसा सामने आया, जब नेहरू अस्पताल के रैंप के पास जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका सिर फट गया, और गहरे घाव के कारण उन्हें आठ टांके लगाए गए।
यह घटना तब हुई जब डॉ. वाणी लेबर कांप्लेक्स की ओर जा रही थीं। प्लास्टर गिरने के बाद, खून से लथपथ हालत में उन्होंने तुरंत प्रिंसिपल कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की।
प्रिंसिपल डॉ. रामकुमार जायसवाल ने हादसे पर खेद जताते हुए कहा कि जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, यह घटना मेडिकल कॉलेज की इमारतों की जर्जर हालत और सुरक्षा उपायों की अनदेखी को उजागर करती है।
कर्मचारियों और छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने और सुरक्षा मानकों को लागू करने की मांग की है। यह हादसा एक चेतावनी है कि यदि समय पर कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

14 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

18 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

18 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

18 hours ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

18 hours ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

18 hours ago