गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के चेयरमैन निलंबित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे बोर्ड ने मॉर्डन कोच फैक्ट्री में बिना परीक्षा के ही दो अभ्यर्थियों की नियुक्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने शुक्रवार को गोरखपुर आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
26 अप्रैल 2024 को टेक्निकल ग्रेड थर्ड फिटर के पद पर हुई नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा में पाया गया कि क्रमांक संख्या छह पर सौरभ कुमार और सात पर राहुल प्रताप के नाम गलत तरीके से शामिल किए गए हैं। मामला पकड़ में आने के बाद सौरभ कुमार और राहुल प्रताप के नाम पैनल से हटा दिए गए। इस बीच, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए गोरखपुर आरआरबी के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी को निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं अगले आदेश तक पैनल के अन्य उम्मीदवारों की भर्ती की कार्यवाही रोकने को भी कहा गया है। उम्मीदवारों के नामों की समीक्षा के लिए नया पैनल जल्द ही घोषित किया जाएगा।
वहीं, शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (इस्टेबिलमेंट) रवींद्र पांडेय ने सीपीओ अवधेश कुमार को आरआरबी चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार देने के संबंध में पत्र भी जारी कर दिया।
जो नाम शामिल किए गए उनके पिता भी रेलकर्मी नियुक्ति की लिस्ट में जिन दो नामों को गलत तरीके से शामिल किया गया था, उनमें एक के पिता सेवानिवृत पैनल इंचार्ज तो दूसरे के आरआरबी चेयरमैन के निजी सहायक हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद निजी सहायक को सिग्नल कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज का राशिफल: 6 जुलाई 2026, सोमवार चंद्रमा-शनि की युति, सौभाग्य योग और कल्पवृक्ष योग का विशेष संयोग

राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…

6 hours ago

“फ्यूनरल ऑफ द सेंचुरी?” 9 जुलाई 2026 को अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर टिकी दुनिया की नजरें

क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…

8 hours ago

देवरिया कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन विस्तार पर विजय कुशवाहा का बड़ा संदेश

कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…

12 hours ago

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

15 hours ago

खाने उतरे, ट्रेन छूटी और खुल गया राज; देवरिया स्टेशन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर गिरोह

जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…

15 hours ago

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…

18 hours ago