ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शिक्षण कार्य की गुणवत्ता का किया जॉच

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर तहसील अंतर्गत पिपरौली ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, प्राथमिक विद्यालय में हो रहे पठन-पाठन कार्यों का किया जांच।
शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी पिपरौली ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क पुस्तक एवं ड्रेस वितरण, आधार फीडिंग, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा भवन का जायज़ा लेने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय परिसर में समुचित साफ-सफाई शौचालय सहित शिक्षण स्टाफ को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा यूनीफार्म का पैसा बच्चों के खाते में पहुंचने की बाबत जानकारी प्राप्त की,
बच्चे पेयजल के लिए इण्डिया मार्का हैण्डपम्प का उपयोग करे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बच्चों से वार्ता कर मिल रहे मिड डे मील के बारे में जानकारी प्राप्त कर आए हुए अभिभावकों से भी जानकारियां प्राप्त की, शिक्षकों से कहा कि सभी शिक्षक गण समय से विद्यालय में आकर पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित करें जिससे नन्हे मुन्ने बच्चे देश के भविष्य के लिए तैयार हो सके। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ब्लॉक डेवलपमेंट अफसर (वीडियो) शिशिर सिंह भी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

9 minutes ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

3 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

3 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

3 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

4 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

5 hours ago