सेंट-आरसेटी देवरिया में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को को शाम 5:00 बजे सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में डेयरी एवं वर्मीकम्पोस्ट निर्माण में प्रशिक्षण का समापन हुआ है, जिसमें जनपद देवरिया के प्रत्येक ब्लाक से 27 प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे। इसका समापन निदेशक राकेश कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण पत्र देकर किया। इस अवसर पर आरसेटी देवरिया के निदेशक राकेश कुमार, फैकल्टी रत्नमाला मिश्रा, सोमनाथ मिश्रा,कार्यालय सहायक रितेश कुमार पांडे एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षण पाने के उपरान्त खुशी जाहिर किया और बहुत ही सदुपयोगी बताया। राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि डेयरी एवं वर्मीकम्पोस्ट निर्माण (पशुपालन) में स्वरोजगार के माध्यम से अपने और साथ में अन्य परिवारों का रोजगार सृजन करेंगे । रोजगार के माध्यम से जनपद के साथ अन्य जनपदों में दूध उपलब्ध कराया जाए। इससे बने उत्पाद की कीमत बढ़ाकर अधिक आय अर्जित भी कर सकेंगे । प्रशिक्षण समापन के समय संबंधित जानकारी बताई गई।आज के समय में रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग के कारण मिट्टी खराब होती जा रही है। इसके चलते आने वाले और वर्तमान समय में भी वर्मी कम्पोस्ट की मांग बढ़ती जा रही है। जिसके कारण वर्तमान समय में वर्मी कम्पोस्ट एक लाभदायक व्यवसाय है।

यह प्रशिक्षण 10 दिनों का था। जिसके बाद इस प्रशिक्षण में सम्मिलित व उत्तीर्ण प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में स्वरोजगार सृजित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इन्हीं सभी उक्त बातों के साथ निदेशक राकेश कुमार ने सभी सफल प्रशिक्षुओं की उज्जवल भविष्य की कामना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

27 minutes ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

38 minutes ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

50 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

4 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

5 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

22 hours ago