तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

कैसरगंज में आयुक्त ने तथा महसी में डीएम व एसपी ने की जन सुनवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।माह मार्च के प्रथम शनिवार को कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयुक्त देवी पाटन मण्डल योगेश्वराम मिश्र ने अन्य अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। जबकि तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. उप जिलाधिकारी राकेश कुमार मौर्या, सीओ अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।विशेषकर संवेदनशील प्रकरणों का वरिष्ठ अधिकारी स्वयं अपने देख-रेख में निस्तारण कराये। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिया की प्राप्त शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाये साथ ही पात्रता के अनुसार उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। इस अवसर पर डीएफओ बहराइच संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडीडीआरडीए राज कुमार व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील महसी में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों मिहींपुरवा के मोतीपुर में प्राप्त 19 में 02, सदर बहराइच में प्राप्त 24 में 06, कैसरगंज में प्राप्त 82 में 05, नानपारा में प्राप्त 33 में 07 तथा पयागपुर में प्राप्त 89 में 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

26 minutes ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

35 minutes ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

38 minutes ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

45 minutes ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

48 minutes ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

50 minutes ago