प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव रवींद्र कुमार, आईएएस ने शनिवार को रुच्चापार स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जनपद में बतौर सीडीओ उन्होंने इस विद्यालय को गोद लिया था और जनसहयोग से इसे मॉडल विद्यालय में तब्दील कर दिया था। स्मार्ट क्लास, सोलर लाइट, पोषण वाटिका, झूले, आरओ वाटर सिस्टम, सेपरेट बालक-बालिका एवं दिव्यांग शौचालय सहित कई संसाधनों से युक्त विद्यालय की लोकप्रियता क्षेत्र में बढ़ी और कई अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला कान्वेंट स्कूल से कटाकर इस विद्यालय में कराया।
शनिवार को अपराह्न स्टाफ ऑफिसर रवींद्र कुमार रुच्चापार स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। स्कूल के छात्रों एवं स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव के मध्य वही पुराना स्नेह एवं आत्मीय संबन्ध दिखा जो जनपद से उनके स्थानांतरण से पूर्व था, जो स्नेहिल आंखों में साफ दिख रहा था। इस अवसर पर स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव रवींद्र कुमार ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में अच्छा परिवेश मौजूद है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने का अवसर मिल रहा है, जो शुभ संकेत हैं। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया तथा विद्यालय को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने विद्यालय के छात्रों एवं आँगनबाड़ी के बच्चों को टॉफी व चॉकलेट भी वितरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानन्द चौबे ने बताया कि जनपद से स्थानांतरण के पश्चात भी स्टॉफ ऑफिसर रवींद्र कुमार जी का विद्यालय के साथ लगाव कम नहीं हुआ है। वे लखनऊ से वीडियो कॉल के जरिये बच्चों से संवाद कायम रखते हैं और बच्चों को पढ़ाई के लिए निरन्तर प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, उप निदेशक एनआईसी कृष्णानन्द यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

8 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

9 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

9 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

9 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

9 hours ago