Categories: कविता

जो भृगु मारी लात

भगवान विष्णु की छाती पर महर्षि,
भृगु ने क्यों लात मारी थी एक बार,
यह अद्भुत पूरा प्रसंग जानिए कि भृगु
ऋषि ने त्रिदेवों से क्यों किया पाप।

महर्षि भृगु ब्रह्माजी के मानस पुत्र थे
भृगु की पत्नी ख्याति दक्ष-पुत्री थीं,
भृगु सप्तर्षिमंडल के एक ऋषि हैं,
जोसावन भादों सूर्य रथ पर सवार हैं।

एकदा सरस्वती तट पर ऋषियों ने
एकत्रित हो चर्चा करना शुरू किया,
ब्रह्मा, विष्णु और महेश त्रिदेवों में
सबसे बड़ा और सबसे श्रेष्ठ कौन है।

ऋषियों ने त्रिदेवों की परीक्षा लेने का
निश्चय किया, ब्रह्माजी के मानसपुत्र
महर्षि भृगु को इस कार्य के लिए,
ऋषि मुनियों ने अधिकृत किया।

महर्षि भृगु सर्वप्रथम ब्रह्माजी के पास
गए, उन्होंने न तो प्रणाम किया और
न ही उनकी कोई भी स्तुति की, यह
देख ब्रह्माजी अति क्रोधित हो गए।

लेकिन फिर यह सोचकर कि भृगु
उनके ही पुत्र हैं, उन्होंने हृदय में उठे
क्रोध के आवेग को विवेक और बुद्धि
के योग बल पर स्वयं दबा लिया।

वहाँ से फिर महर्षि भृगु कैलाश गए,
देवाधिदेव महादेव ने भृगु को आता
देख प्रसन्न होकर आसन से उठ
आलिंगन के लिए भुजाएँ फैला दीं।

उनकी परीक्षा लेने के लिए भृगु मुनि
उनका आलिंगन अस्वीकार कर बोले
महादेव, आप सदा वेदों और धर्म की
मर्यादा का उल्लंघन क्यों करते हैं?

सारे दुष्टों और पापियों को वरदान
देते हैं, उनसे सृष्टि पर भयंकर संकट
आ जाता है, मैं आपका आलिंगन
कदापि स्वीकार नहीं कर सकता हूँ।

यह सुनकर भगवान शिव क्रोध से
तिलमिला उठे और उन्होंने जैसे ही
त्रिशूल उठा कर उन्हें मारना चाहा,
माता सती ने विनय कर रोक लिया।

इसके बाद भृगु मुनि वैकुण्ठ गए,
श्रीहरि विष्णु देवी लक्ष्मी की गोद में
सिर रखकर लेटे थे, भृगु ने जाते ही
उनके वक्ष पर एक तेज लात मारी।

भक्त-वत्सल विष्णु जी अपने आसन
से उठ कर भृगु को प्रणाम कर उनके
चरण सहलाये और बोले, भगवन,
आपके पैर पर चोट तो नहीं लगी?

कृपया आसन गृहण करें भगवन,
मुझे आपके आगमन का ज्ञान न था,
मैं आपका स्वागत न कर सका, इन
चरणों के स्पर्श से मैं धन्य हो गया।

भगवान विष्णु का यह व्यवहार देख
भृगु की आँखों से आँसू बहने लगे,
ऋषियों के पास लौट ब्रह्मा, विष्णु व
शिवजी के साथ के अनुभव बतलाये।

ये अनुभव सुन ऋषिमुनि हैरान हुए,
आदित्य उनके सभी संदेह दूर हुये,
और भगवान विष्णु को सर्वश्रेष्ठ मान
सब उनकी पूजा-अर्चना करने लगे।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

18 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

22 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

23 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago