कन्हैया यादव की कलम से
बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंदीपट्टी के ग्राम प्रधान एवं पूर्व सेवानिवृत शिक्षक का शनिवार की रात लंबी बीमारी के कारण इलाज के दौरान निधन हो गई।मृत ग्राम प्रधान गिरजा लाल श्रीवास्तव की उम्र 105 वर्ष थी।उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था।प्रधान के निधन से पूरे गांव समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।निधन की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ दरवाजे पर जुट गई।वह श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षक एवं विकास खंड क्षेत्र के सबसे बड़े वयोवृद्ध ग्राम प्रधान थे।वह दबे,कुचले,गरीबों के मसीहा थे।उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।रविवार को परिवार के लोगों की उपस्थिति में बड़हलगंज के मुक्तिधाम पर इनका दाह संस्कार किया गया।श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने अपने पिता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।इस दौरान उनके निधन पर दरवाजे पर सभी वर्गों के लोग,समाजसेवियों, शुभचिंतकों की भारी भीड़ जुट रही है।
शारदीय नवरात्र: थावे से देवरिया तक मां के दरबार में भक्तों का तांता, जयकारों से…
चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…
सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…
कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…
यूपी की सियासत में हलचल! 2027 चुनाव से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर क्यों…