नपा अध्यक्ष ने किया समरसेबल पम्प का किया लोकार्पण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा मंगलवार को बीआरडी बीडीपीजी कॉलेज में नपा द्वारा लगाए गए समरसेबल पंप का लोकार्पण किया गया। कुछ दिन पहले महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को शुद्ध पानी पीने की समस्या हो रही थी जिसको लेकर विद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ तिवारी ने, नगर पालिका प्रशासन से समरसेबल पम्प लगवाने का अनुरोध किया था, जिसपर नपा अध्यक्ष ने समरसेबल पम्प के साथ पानी पीने के लिए टोटी लगाया गया था, मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उसका लोकार्पण कर विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था पदान की। इस दौरान श्वेता जायसवाल ने बताया कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि इस पवित्र शिक्षा के स्थान पर मेरे द्वारा विद्यार्थियों को पीने के लिए एक समरसेबल लगवाया गया, जिसके लिए मैं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने इस पुनीत कार्य करने के लिए हमें एक अवसर प्रदान किया। इस दौरान पवन विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, महेश यादव, संतोष सिंह गहमरी, अमित जायसवाल, अवनीश राय, नथुनी मद्धेशिया, रतन वर्मा, अनमोल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

4 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

4 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

4 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

4 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

5 hours ago