झांसी (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को टी आर एस/ डीजल शाखा में कर्मचारियों के काफी समय से लंबित मूलभूत सुविधाओं और पर्सनल विभाग से संबंधित सभी मुद्दे के लिए पिछले 6 माह से अनवरत पत्राचार किया जा रहा था लेकिन फिर भी प्रशासन के द्वारा लगातार झूठे आश्वाशन दिए जा रहे थे और किसी भी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा था। जिसके कारण नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन टी आर एस/ डीजल शाखा ने विवश होकर सेक्रेटरी पीएनएम को डीजल / टी आर एस शाखा ने शेड और पर्सनल विभाग के साथ क्वाटर से संबंधित से संबंधित सभी मुद्दे को संकलित कर 15 दिन के अंदर निस्तारण का समय दिया गया था lफिर भी प्रशासन द्वारा कोई भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया जिसके कारण दिनांक 29/4/25 से प्रातः चायकाल से मंडल सचिव अमर सिंह के निर्देशन में और मंडल उपाध्यक्ष निर्मल सिंह संधू के नेतृत्व में विद्युत लोको शेड में विरोध प्रदर्शन किया गया l जिसमें टी आर एस/डीजल शाखा के शाखा अध्यक्ष जे बी खरे और शाखा सचिव बृजमोहन सिंह, शाखा संयुक्त सचिव के. के मिश्रा , राहुल दुबे, छोटे राजा ,कमलेश शर्मा मानसिंह मीना , वरिष्ठ कामरेड ध्यानचंद शाक्य,राज कुमार शर्मा, आयाज अहमद, नितीन जैन, सतेन्द्र सिंह, प्रदीप पल, विनीत श्रीवास्तव,रविंद्र कुशवाहा, आशीष, नारायण सिंह, सतीश शाक्य,वरिष्ठ कामरेड ध्यानचंद शाक्य,राज कुमार शर्मा, आयाज अहमद, नितीन जैन, सतेन्द्र सिंह, प्रदीप पल, विनीत श्रीवास्तव,रविंद्र कुशवाहा, आशीष, नारायण सिंह, सतीश शाक्य,रवि प्रकाश के साथ सभी यूथ विंग पदाधिकारी और शेड के सभी बहादुर साथी काफी संख्या में उपस्थित रहे ।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…