Categories: Uncategorized

शोध पात्रता परीक्षा 2024 का परिणाम जारी

  • शीघ्र जारी होगा विस्तृत प्रवेश कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2024) के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए।
यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि रेट 2024 परीक्षा के परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध हैं।
सीट आवंटन एवं अग्रेतर प्रवेश कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश विश्वविद्यालय के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। ये निर्देश भी प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।
उल्लेखनीय है कि कुल 41 विषयों में पूर्णकालिक शोध कार्यक्रम हेतु परिसर की 465 और महाविद्यालयों की 661 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। जिसमें 4043 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
पहले आयोजित लिखित परीक्षा में अर्हता हासिल करने वाले 1823 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं प्रेजेंटेशन की प्रक्रिया विगत 11 से 23 सितंबर तक संबंधित विभागों में संपन्न हुई थी ।
दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किये गये। परिणामों में अभ्यर्थी अपना जनरल रैंक एवं कैटेगरी रैंक देख सकते हैं।

“रेट 2024 परीक्षा के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित कर दिए गए हैं। 41 विषयों में प्रवेश के लिए 29 और 30 मार्च को हुई लिखित परीक्षा और दस दिन चले साक्षात्कार के बाद महीने भर के भीतर परिणाम घोषित करने के लिए मै एडमिशन सेल और सभी विभागों को बधाई देती हूं।”

प्रो पूनम टंडन, कुलपति

rkpshomnath

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

10 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

10 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

10 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

11 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

11 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

11 hours ago