Categories: Uncategorized

विधायक ने बांटे 42 लाभार्थियों को कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के चेक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को तहसील पयागपुर सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत विधायक सुभाष त्रिपाठी ने एक करोड़ 84 लाख 50हजार रुपए के चेक वितरित किए।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी एस डी एम राकेश कुमार मौर्य ,तहसीलदार रवि कांत द्विवेदी और थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी ,कार्यकर्ता लाभार्थी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों कृषकों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है।उन्होंने सरकार द्वारा गरीबों,और असहायों के लिए संचालित योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, जन धन योजना ,दुर्घटना और चिकित्सा योजना सहायता की जानकारी लाभार्थियों और कृषकों को दी।कार्य क्रम में मृतक कृषकों की आश्रित पिंका देवी रुखसाना रमा जहूरा ,शोभा किशोरी ,संगीता शर्मा संजू देवी, प्रभावती पूजा शर्मा और निर्मला देवी सहित 42 लाभार्थियों को कुल एक करोड़ चौरासी लाख पचास हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए।कार्यक्रम में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अमबेडकर नगर में आयोजित मुख्य मंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना और विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव भी उपस्थित लोगों ने देखा।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष, राम गोपाल शुक्ला मंगल प्रसाद शुक्ला और राम राम शुक्ला समाजसेवी कपीश कुमार सिंह,ददाऊ शुक्ला विनोद तिवारी,राम रंग शुक्ल,संजय सिंह,सहित दर्जनों क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

8 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

8 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

8 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

8 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

8 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

9 hours ago