Categories: Uncategorized

समयान्तर्गत मुकदमों का निस्तारण किया जाए – जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर सम्बन्धी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुई जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में लंबित वादों के विषय में गहन समीक्षा की और सम्बंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत मुकदमों के निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने धारा 24 के मामलों में लंबित वादों की संख्या अधिक होने पर नाराज़गी जताई और सम्बंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि धारा 24 के मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जाए, 3 साल से अधिक और 5 साल से अधिक समय के मुकदमें मिशन मोड में निस्तारित किये जायें। जिलाधिकारी के कहा कि धारा 24 के मुकदमें एक साल से अधिक समय तक किसी कोर्ट में नहीं चलने चाहिए। वहीं धारा 34, धारा 38, धारा 67 के मुकदमों को भी समय सीमा में निस्तारण किया जाए, धारा 80 व धारा 116 से सम्बन्धी मुकदमों का समय से निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वामित्व निर्धारण के कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही खतौनी में अंश निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और समयानुसार की जाए।जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाय। प्रकरणों की निस्तारण प्रक्रिया से आवेदक को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। अधिकारी स्थल पर जाकर स्थिति को देखकर निस्तारण की कार्यवाही करें।
कर-करेत्तर सम्बन्धी मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया और विभिन्न विभागों परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, वाणिज्यकर विभाग, भू-राजस्व, सामाजिक वानिकी विभाग आदि सहित समस्त विभागों से कर वसूली के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आबकारी व मण्डी राजस्व वसूली मेे शतप्रतिशत वसूली पर प्रसंशा व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बंधित अधिकारी व्यापार-कर सम्बन्धी मामलों की वसूली में विशेष ध्यान दे।
सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि भौतिक आकड़ों को पोर्टल पर अद्यतन रखा जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि यूसी को समय से शासन में भेजा जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, रश्मि यादव, सत्येन्द्र सिंह, मनोज प्रकाश, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, जिला कार्यकम अधिकारी राजेश कुमार, एलडीएम आर.एन. मौर्या, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

11 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

11 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

11 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

11 hours ago