Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं...

महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए दिए दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने जनपद मे महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण किया। तहसील सभागार मेहदावल में आयोजित जनसुनवाई में कुल 13 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा आठ शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
महिला जनसुनवाई के बाद महिला आयोग की सदस्य द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र तुलसीपुर प्रथम अमीलहवा विकास खंड मेहदावल में महिलाओं का गोदभराई एवं अन्नप्राशन कराया।
इसी क्रम में सदस्य जनक नंदिनी द्वारा जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण किया गया और महिला बंदियों का कुशल क्षेम पूछा।
इसीक्रम में वन स्टॉप सेंटर खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया मौके पर 08 महिलाएं अल्पावासित है, उनसे खान पान व वाहन पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।
जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, क्षेत्राधिकारी मेहदावल, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments