Categories: Newsbeat

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी ने रतनपुरा विकासखण्ड के भीमहर ग्राम पंचायत निवासी युवा और कर्मठ कार्यकर्ता नीतीश कुमार गोंड को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की खबर आते ही रतनपुरा सहित पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह बधाई और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है।संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्तानीतीश कुमार गोंड का राजनीतिक सफर संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन का उदाहरण है। उन्होंने सबसे पहले विश्व हिंदू परिषद में काम करते हुए बजरंग गोरक्ष प्रांत के अंतर्गत रतनपुरा प्रखंड में प्रखंड संयोजक का दायित्व निभाया। वहां उन्होंने हिंदुत्व, संगठन विस्तार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई।इसके बाद भाजपा संगठन में उन्होंने मंडल मंत्री, रतनपुरा मंडल के रूप में काम किया और मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।दिल्ली से चंदौली तक संगठन की सेवानीतीश कुमार गोंड को पार्टी ने समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं। दिल्ली MCD चुनाव में उन्होंने वार्ड संख्या 33, रानीखेड़ा में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य किया।वहीं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जनपद मऊ के जिला महामंत्री के रूप में उन्होंने जिले में जनजाति समाज को संगठन से जोड़ने का काम किया।लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनपद चंदौली के सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में विस्तारक के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई, तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुंडका विधानसभा क्षेत्र में विस्तारक के रूप में पार्टी के लिए काम किया।नई जिम्मेदारी पर जताया आभारक्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर नीतीश कुमार गोंड ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और गोरखपुर क्षेत्र के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। अनुसूचित जनजाति समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य होगा।उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं, जनजाति समाज के लोगों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि एक जमीनी कार्यकर्ता को मिली यह जिम्मेदारी संगठन के लिए शुभ संकेत है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

5 minutes ago

गढ़िया रंगीन के प्राथमिक विद्यालय के बाहर एक साल से खुला पड़ा टैंक बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा

नालियों में भरा गंदा पानी और जमा कूड़े से पनप रही गंदगी शिकायतों के बावजूद…

15 minutes ago

आमजन को मुफ्त और बेहतर इलाज मिले, यही सरकार की मंशा: ब्रजेश पाठक

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से पूछा इलाज का हाल; खराब एंबुलेंस बदलने और…

31 minutes ago

हादसे में जान गंवाने और दिव्यांग हुए नौ किसान परिवारों को मिला 45 लाख का आर्थिक संबल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दुर्घटना में परिवार के मुखिया को खोने अथवा दिव्यांगता के कारण…

36 minutes ago

छठ पूजा के लिए घाटों पर तैयारीयों को लेकर नपा अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 8 नाव व 4 गोताखोर तैनात -श्वेता जायसवाल बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लोक…

47 minutes ago

छठ महापर्व से पहले संवरेगा बरैया पोखरा, सुंदरीकरण कार्य में तेजी

चेयरमैन अमरजीत सिंह ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने का…

50 minutes ago