पुलिस मुठभेड़ में पकड़ाया लड़कियों की तस्करी का मास्टरमाइंड, दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा था

महिला दरोगा से पिस्टल छीन भागा, फायरिंग में पैर में लगी गोली

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पिपराइच थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई, जब पुलिस मुठभेड़ में लड़कियों की तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को दबोच लिया गया। महाराजगंज जिले के बूढ़ाडीह थाना क्षेत्र निवासी मोहर्रम उर्फ राहुल को पहले से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मौका मुआयना के दौरान उसने चौंकाने वाला कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, मोहर्रम को एक मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को पिपराइच थाना क्षेत्र में जब पुलिस उसे एक स्थान की निशानदेही के लिए ले गई थी, तभी उसने मौके का फायदा उठाकर साथ चल रही महिला दरोगा की कमर से पिस्टल छीन ली और भागने लगा।

घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हुए और उसका पीछा किया। भागते समय मोहर्रम ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

राजस्थान और हरियाणा तक फैला नेटवर्क
गिरफ्तार बदमाश मोहर्रम पर आरोप है कि वह राजस्थान और हरियाणा में लड़कियों की खरीद-फरोख्त कराने वाले एक संगठित गिरोह का सरगना है। इस गिरोह के कुछ सदस्यों को पुलिस ने दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर ही मोहर्रम की गिरफ्तारी हुई थी।

देशविरोधी गतिविधियों में भी संलिप्तता का आरोप
एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मोहर्रम के खिलाफ पिपराइच थाने में संगीन धाराओं में मामला दर्ज है। उसके खिलाफ मानव तस्करी के साथ-साथ देशविरोधी मानसिकता फैलाने और युवतियों को बहलाकर गुमराह करने के भी आरोप हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस सूत्रों की मानें तो मोहर्रम अब तक दर्जनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर देश के अलग-अलग राज्यों में बेच चुका है। उसका गिरोह विशेष रूप से गरीब और असहाय परिवारों की लड़कियों को टारगेट करता था।

पुलिस का कहना है कि यह मुठभेड़ एक बड़ी सफलता है और इससे मानव तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई को बड़ी कामयाबी मिली है। मोहर्रम से पूछताछ के बाद और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

15 minutes ago

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

24 minutes ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

4 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

5 hours ago