Categories: Newsbeat

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। विशेष प्रातःकालीन सभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार और आरती से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक सरिता सिंह और निदेशक संजीव कुमार सिंह ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में सुसज्जित नौ बालिकाओं का पूजन कर किया। इस दौरान बालिकाओं को नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहीं।विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस शर्मा ने दुर्गासप्तशती के पावन मंत्रों और नवदुर्गा के आह्वान मंत्रों का उच्चारण किया। इसके बाद मां दुर्गा की आरती की गई और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नारी शक्ति के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नवदुर्गा के स्वरूप में सजी बालिकाओं के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, सीसीसी प्रभारी, विद्यार्थियों और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने मां दुर्गा से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने और शिक्षा, संस्कार एवं सफलता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।

Editor CP pandey

Recent Posts

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

1 hour ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

5 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

5 hours ago