Categories: Uncategorized

बाइक सवार मनबढ़ो ने युवक को मारपीट कर किया घायल,मुकदमा दर्ज

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा अंतर्गत बघौचघाट थाना के पकड़ीयार गांव के रहने वाले चंद्रभान प्रसाद पुत्र स्व कृपाशंकर प्रसाद रविवार को गांव के समीप काली माता मंदिर के समीप मौजूद था।उसी दौरान बाइक सवार मनबढ़ युवको वहां आ गए। और किसी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर चंद्रभान को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना में युवक के पीठ और घुटने पर गंभीर चोट आई है।चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच जुट गए,तब तक बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने घटना से फरार हो गए।मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा भिजवाया दिया।जहां पर चिकित्सको ने घायल का इलाज किया।उधर सूचना मिलते ही मौके पर उप निरीक्षक सौरभ सिंह,कांस्टेबल दीपक यादव,महिला कांस्टेबल वंदना पहुंचकर घटना की तहकीकात किया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व कई बार दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है।पीड़ित ने मामले में पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

7 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

7 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago