एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मथौली निवासी आदर्श पांडेय के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय ने उन्हें गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल आदर्श को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सहजनवां ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हरपुर बुदहट थाने को करनपुरा गांव में युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।घटना की सूचना मिलने पर एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्राधिकारी गीडा और हरपुर बुदहट के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवादबताया जाता है कि मृतक के परिवार का करनपुरा गांव में नेवासा है, जहां परिवार के अन्य सदस्य रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चलने की बात सामने आई है। गुरुवार सुबह आदर्श पांडेय खेत की जुताई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय ने खेत जोतने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान ट्रैक्टर वहां से चला गया। आरोप है कि इसके बाद राधेश्याम के एक अन्य भाई ने मौके पर पहुंचकर आदर्श को गोली मारने के लिए ललकारा। इसके बाद राधेश्याम ने कथित तौर पर आदर्श पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशघटना के बाद पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर उनकी शिकायत प्राप्त की। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जमीन के पुराने विवाद, खेत की जुताई को लेकर हुए घटनाक्रम और वारदात में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
स्थलीय फोटो भुजौली टोल प्लाजा के पास भीषण टक्कर! गलत दिशा से आ रही कार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…
तीन वचनों के साथ राजनीति में बदलाव का दावा, किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं…
नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…
पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…
फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…