सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में प्रसिद्ध साहित्यकार अरुणेश नीरन के निधन पर बैठक कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कवि एवं साहित्यकार गिरिधर करुण ने कहा कि इनके निधन से साहित्य जगत व भोजपुरी भाषा की अपूरणीय क्षति हुई है। इन्होंने अपने रचनाओं से भोजपुरी को और समृद्धशाली करने का काम किया।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इन्होंने भोजपुरी व हिन्दी साहित्य को पूरे देश व विश्व में प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य किया है। इनकी कमी सदैव महसूस होगी। शिक्षक व कवि संजय मिश्र ने कहा कि कई मंचों पर नीरन जी के साथ कविता पाठ करने का अवसर मिला है, इन्होंने हमेशा ही मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि एक शिक्षक व रचनाकार के रूप में समाज की जो सेवा की वह अनुकरणीय है।उनकी रचनाओं को हमेशा ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ है।पूर्व प्रधानाचार्य व कवि नरसिंह तिवारी ने कहा कि उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की देन है कि भोजपुरी साहित्य आज सम्मान की नजर से देखा जा रहा है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, सरदार दिलावर सिंह,अरुण शर्मा, योगेंद्र पांडेय योगी, डॉ याहिया अंजुम,योगेंद्र द्विवेदी, भागीरथी प्रसाद,जगरनाथ यादव, सत्यम पांडेय, मोहन प्रसाद,मनीष रजक, दीनदयाल यादव, परमानन्द प्रसाद, मोहन प्रसाद,अवधेश पांडेय, चन्द्रिका मिश्र, गंगासागर मिश्र, अवधेश यादव ,मनोज पांडेय, रोहित यादव संजय गुप्त, बदरे आलम आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। अंत मे मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…
हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…
दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…