सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद दूल्हे को अपनी दुल्हन की पहचान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। सुहागरात के दौरान सच्चाई सामने आने पर युवक के होश उड़ गए और उसने इसे धोखाधड़ी बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार, युवक की शादी 25 मार्च को बिछवां थाना क्षेत्र की एक युवती से धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद जब दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची तो परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद युवक को पता चला कि उसकी दुल्हन मंगलामुखी (किन्नर) है।

ये भी पढ़े – खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

इस खुलासे के बाद परिवार में तनाव का माहौल बन गया। युवक ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने यह जानकारी जानबूझकर छिपाई और धोखे में रखकर शादी कराई। युवक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।

युवक के अनुसार, सच्चाई सामने आने के बाद दुल्हन अपने मायके लौट गई और साथ में शादी के जेवर और नकदी भी ले गई। इस घटना से आहत युवक और उसका परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े- UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

Karan Pandey

Recent Posts

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

7 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

1 hour ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

1 hour ago

फटे होंठों से लेकर बालों की देखभाल तक: घी, नारियल तेल और अरंडी के तेल से अपनाएं आसान घरेलू नुस्खे

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय बदलते मौसम का असर हमारी त्वचा और बालों पर साफ दिखाई…

2 hours ago

हार मिले आयोग गलत, जीत मिली तो वाह!

सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…

3 hours ago