दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक, गेट तोड़कर घुसी कार; चालक फरार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने आई, जब एक कार गेट नंबर 2 को तोड़ते हुए जबरन परिसर के अंदर घुस गई। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कुछ देर तक विधानसभा परिसर के अंदर रही। चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के बाहर पहुंचा और वहां एक गुलदस्ता रखकर वापस उसी कार से फरार हो गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार टाटा सिएरा मॉडल की थी, जिस पर उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था। घटना के समय चालक ने अपना चेहरा ढका हुआ था। गेट तोड़ने के दौरान लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़े – UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

घटना के समय वीआईपी गेट पर सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर रखे गए गुलदस्ते की जांच की, लेकिन उसमें कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और वाहन की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियों के बाद इस घटना ने सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

ये भी पढ़े – सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago