Categories: Uncategorized

मारुति महायज्ञ हेतु गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को मारुति महायज्ञ का ग्राम विलासपुर में दिव्य आयोजन किया गया।
बताते चलें कि कलश यात्रा में लगभग चार हजार से अधिक भक्तों ने बरहज स्थित सरयू नदी से पवित्र जल भरने के लिए दो रथों पर सवार होकर साधु संत आगे आगे तथा आयोजक मंडल के प्रमुख सदस्य अंगद तिवारी एवं सुमिरन दास तथा राघवेंद्र शास्त्री समेत अन्य संतगढ़ आगे आगे चल रहे थे और पीछे से दर्जनों चार पहिया वाहन एवं सैकड़ो की संख्या में दो पहिया वाहन से श्रद्धालु, ट्रैक्टर ट्राली से बरहज की मुख्य सड़क से होते हुए सरयू नदी तट पर पहुंचे, यहा भक्तों ने स्नान कर कलश में पवित्र जल भरा। जल भरकर पुनः सभी लोग यज्ञ स्थल पर बिलासपुर पहुचे, वहां यज्ञ शाला में वैदिक मंत्रोच्चार व पूजन अर्चन के दौरान कलश को स्थापित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अंगद तिवारी ने बताया कि इस यज्ञ की विशेषता यह है कि राम कथा और श्रीमद् भागवत कथा दोनों का आयोजन नित्य होगा। दिन में 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कथा व्यास राघवेंद्र शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा तथा 6:00 बजे से 8:00 बजे रात तक इस क्रम में महान संत सुमिरन दास राम कथा का रसपान कराएंगे इसके बाद वृंदावन के सुप्रसिद्ध कलाकारो द्वारा रासलीला का भव्य मंचन किया जाएगा।
यह रासलीला 9:00 बजे से और 1:00 बजे रात्रि तक होगा जिसका सभी भक्त आनंद उठाएंगे।
कार्यक्रम के विषय में संयोजक ने बताया कि अरणि मंथन, मंडप पूजन, सोमवार की सुबह संपन्न होगा तथा नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 9 मई को किया जाएगा । महायज्ञ की पूण्याहुति व प्रसाद वितरण 12 मई को विराट भंडारे के रूप में होगा। इस आयोजन में प्रसिद्ध कथा व्यास राघवेंद्र शास्त्री, राम सुमिरन दास यज्ञाचार्य, वाराणसी से आए रमाशंकर मिश्रा तथा अन्य संत गढ़ के अलावा दिगंबर नाथ तिवारी, ग्राम प्रधान पवन कुमार तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, अश्वनी दीक्षित, निगम मिश्रा, ओमकार मिश्र, प्रणव दुवे, चंद्रभूषण सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र तिवारी, बालक दास, बैरिस्टर सिंह, राजीव मिश्रा, भूटन दास, अश्वनी दीक्षित, प्रेमचंद मिश्रा, आदि लोग ग्राम पंचायत बिलासपुर के अलावा, मरकडा ब्रह्मचारी, सोनाडी परासिया के भक्तगण महायज्ञ को सफल बनाने हेतु उत्साह के साथ लगे हुए है।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago