पुरा देश सरकार के साथ खड़ा है-अरविंद कुशवाहा
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव कामरेड विनोद कुमार सिंह और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव कामरेड अरविंद कुशवाहा ने एक बयान जारी कर विनोद कुमार सिंह ने पहलगाम में घटित आतंकवादी घटना की कडे शब्दों में निंदा किया है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की खुफिया तंत्र फेल है , घंटों सैलानियों के साथ आतंकवादी अपने घृणित कार्य को अंजाम दे रहे थे लेकिन उतने समय में खुफिया, सेना, और क्षेत्रीय पुलिस का कहीं अता पता नहीं था । प्रधानमंत्री का घटना से तीन दिन पहले दौरा रद्द किस आधार पर किया गया था। यदि किसी प्रकार की खुफिया सूचना थी क्या ? यदि थी तो 2000 सैलानियों की सुरक्षा क्यों नहीं की गयी । यदि पुलवामा के दोषियों को चिंहित कर कठोर सजा दे दी गई होती तो शायद पहलगाम का आतंकी घटना नहीं हुई होती । उन्होंने कहा कि पुरा देश सरकार के साथ है और सरकार को पुलवामा तथा पहलगाम के दोषियों को फांसी तक पहुचाने का काम करे । वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ने कहा कि पहलगाम के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के देश की जनता भारत सरकार के साथ खड़ी हैं।
विनोद सिंह ने बताया कि 28 /4/25 को बरहज तहसील पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का संयुक्त धरना, प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को मांग पत्र दिया जाएगा ।
सीने पर चोट के निशान मिलने से मौत का रहस्य गहराया, पुलिस व फॉरेंसिक टीम…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान और अतिवृष्टि से विद्युत…
पीएम आवास और ट्राईसाइकिल से लाभान्वित करने के दिए निर्देश बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन…
चील-सियारिन से जीमूतवाहन तक यतीन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट पुत्र की लंबी आयु, स्वास्थ्य, बल और…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…