पीएम आवास और ट्राईसाइकिल से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील पयागपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान ग्राम असैला निवासी दिव्यांग करन को देखकर जिलाधिकारी स्वयं अपनी कुर्सी से उठकर उसके पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी। उन्होंने दिव्यांग करन का कुशलक्षेम भी पूछा। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि सर्वे कराकर पात्रता के अनुसार उसे प्रधानमंत्री आवास योजना और ट्राईसाइकिल का लाभ दिलाया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें आंधी-पानी के दौरान खेतों में पेड़ गिरने, फसलों को नुकसान, विद्युत आपूर्ति बाधित होने तथा सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर ऐसे मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को आंधी-पानी से हुए नुकसान का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने गरीब और पीड़ित लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। अधिकारियों को मामलों की डे-बाई-डे मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील पयागपुर में 152 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 18 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर बहराइच में 27 में से 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 18 में से 02, नानपारा में 34 में से 03, कैसरगंज में 72 में से 08 तथा महसी में प्राप्त 52 प्रार्थना-पत्रों में से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, एसडीएम पयागपुर संजय कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की।
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट शुरू होने से तटवर्ती…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय…
सीने पर चोट के निशान मिलने से मौत का रहस्य गहराया, पुलिस व फॉरेंसिक टीम…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान और अतिवृष्टि से विद्युत…