Categories: Uncategorized

झपट्टा मारकर ई रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने की चेन छीनी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बलिया बांसडीह मार्ग पर थाना क्षेत्र के टकरसन गांव के समीप सोमवार को बाइक सवार उचक्कों ने झपट्टा मारकर ई रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले। घटना के बाद महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की लेकिन चेन छीनने वालों का कुछ पता नही चला। शीतल दवनी निवासी महिला प्रमिला देवी अपने पति कालिका गुप्ता के साथ बलिया से ई रिक्शा में बैठकर अपने गांव आ रहीं थी। इसी दौरान टकरसन के समीप गमछे से मुंह बांधकर आये दो बाइक सवारों ने अचानक ई रिक्शा में बैठी महिला के गले पर झपट्टा मारकर उनकी बीस ग्राम की सोने की चेन छीन ली ,उसमें पांच ग्राम का लाकेट भी लगा था। चेन छीनकर चोर वहां से भाग निकले और महिला शोर मचाते रह गयी। घटना के कुछ देर बाद महिला ने थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद हल्के के सिपाहियों ने मौके पर जाकर घटना के बारे में छानबीन की। मामले में पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज आदि निकाल कर बाइक सवार झपट्टा मार युवकों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। दिनदहाड़े सड़क पर हुई इस घटना से क्षेत्र में हलचल मच गयी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि पीड़ित की निशानदेही पर घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर उचक्कों की पहचान करने का प्रयास किये जा रहें हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

15 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

23 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago