राग द्वेष हीन अहंकार विहीन हूँ,
सहज सरल जीवन में अभिभूत हूँ,
संत औ असंतन सबको नमन है,
जीव चराचर के प्रेम का उपवन हूँ।
मानवीय मर्यादा का क़ायल हूँ,
यश अपयश की सोच से परे हूँ,
धन-वैभव, सुख-दुख लालसा,
काम क्रोध मद लोभ से रहित हूँ।
संस्कारी सनातन में पला बढ़ा,
पारिवारिक अनुशासन में सदा,
श्रम, शिक्षा, वैचारिकता सृजन,
पीढ़ी दर पीढ़ी का एक अवलंबन।
निंदा प्रशंसा की कोई परवाह नहीं,
कर्तव्यपरायणता, केवल चाह रही,
तन मन से ईश्वर में आस्था विश्वास
आजीवन धर्मपरायणता की आस।
देश समाज का गौरव निर्मित हो,
जन मानस की आशा परिपूर्ण हो,
सब सुखी स्वस्थ संपन्न प्रसन्न हों,
परिश्रमरत सद्चरित्र व सद्गुणी हों।
स्नेह सबसे ईर्ष्या किसी से नहीं,
सरलतम जीवन शौक़ कोई नहीं,
आदित्य प्रयास है सामंजस्य का,
सबके हित स्वार्थ की भावना का।
डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…
आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…
शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…
आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…