Categories: Uncategorized

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना भाजपा का लक्ष्य – शशांक मणि त्रिपाठी


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
फाजिलनगर ब्लाक सभागार भाजपा द्वारा आयोजित अमृत प्रयास गोष्ठी में राष्ट्रीय उद्यम के विकास पर चर्चा के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत एक संकल्प चुनौती है।जो केंद्र व राज्य की सरकार ने लिया है। 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना भाजपा सरकार का संकल्प है। इसके सभी प्रयास हो रहे हैं। उन्होने कहा कि एनसीसी की तरह राष्ट्रीय उद्यम विकास कोर बनाने की जरूरत पर जोर देने के लिए संसद में प्रस्ताव पेश करूंगा।पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास विकास के लिए आवश्यक है।प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि शासन की नीति सरकार द्वारा संचलित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बीडीओ रवि कुमार रंजन ने गोष्ठी की भूमिका पर प्रकाश डाला। गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता व भाजपा नेता मनोज चौबे ने मुख्य अतिथि देवरिया सांसद को मोमेंटम भेट किया साथ ही श्री चौबे ने कहा कि देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार विकास की गंगा बहा रही है। आज भारत विश्व शक्ति के रूप में दुनिया में अपना लोहा मनवा रहा है। कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व अमलेश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्ति किया। इस दौरान सभासद कमलेश वर्मा, ममता गौतम, रंजना कुशवाहा, कीर्तिबाला सिंह, महेंद्र उपाध्याय, स्मृति सिंह, कालिंदी यादव, सरिता प्रसाद आदि मौजूद रहे

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

9 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

11 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

12 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago