Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपैतीस करोड़ पौधरोपण का अंतिम लक्ष्य निर्धारित किया गया है

पैतीस करोड़ पौधरोपण का अंतिम लक्ष्य निर्धारित किया गया है

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने समस्त विभागाध्यक्ष जनपद कुशीनगर को सूचित करते हुए बताया कि वर्ष 2023 -24 पौधरोपण हेतु प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का अंतिम लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष जनपद कुशीनगर हेतु वन्य एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को वर्ष 2023 -24 पौधरोपण का अंतिम लक्ष्य का निर्धारण तय किया गया है। जिस क्रम में 3622360 पौधरोपण का लक्ष्य तय किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त अंतिम निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु स्थल चयन कर चयनित स्थलों की सूची प्रभागीय वन अधिकारी सामाजिक वानिकी कुशीनगर के कार्यालय में उपलब्ध कराएं, जिससे उपलब्ध कराई गई सूची को पीएमएस पोर्टल पर अपलोड /फीडिंग की कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण हेतु वन विभाग के पौधशालाओं में वानिकी प्रजाति के पौधे जैसे औद्योगिक, पर्यावरणीय, फलदार एवं चारा पत्ती आदि प्रजाति के पौधे उगाए जा रहे हैं। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा खेल के मैदानों में एवं पार्कों में रिक्त जगहों पर मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग अंतिम निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मांग पत्र के अनुसार पौधे वन विभाग द्वारा विभागीय पौधशालाओं से उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments