शराब के आदि पुत्र को पिता ने ही उतारा था मौत के घाट

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने घटना का किया खुलासा

एम्स थाना क्षेत्र के तुर्रा नाले के पास मिली थी युवक की लाश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नशा जहाँ कई परिवार को बर्बाद कर रहा है वहीं कई जिंदगियों को भी छीन लेता है नशे के आदि व्यक्ति को सिर्फ नशा करने वाला कुछ नहीं सूझता चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े। आज युवा पीढ़ी को नशा पूरी तरीके से बर्बादी की तरफ ले जा रहा है। शरीर के साथ पैसे की भी बर्बादी हो रही है, ऐसा ही एक मामला एम्स थाना क्षेत्र की तुर्रा नाले के पास 12 नवंबर को लाश मिलने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और पिता की तहरीर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। पुलिस की जांच में पाया गया कि पिता ही पुत्र का कातिल है। घटना का खुलासा पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी अभिनव त्यागी व क्षेत्राधिकारी कैंट योगेश सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी हुई थी, जांच में मामला प्रकाश में आया कि पिता ने ही शराब के आदि पुत्र को बाइक पर बैठ कर तुर्रा नाले पर ले गया और उसे वहीं पर फेंक दिया, जब पुत्र की मौत नहीं हुई तो उसने पर ईट से प्रहार करके उसको मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता दीनानाथ पुत्र श्रीपत निवासी सिसवा उर्फ चनकापुर को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और आलाकत्ल ईट को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल राकेश सिंह शामिल रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सुरौली पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह

पीड़ित परिवार से मिल दिलाया न्याय का भरोसा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अमेरिकी हमले में मारे गए…

34 minutes ago

बरहज में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, नाला निर्माण कार्य कल से होगा पुनः शुरू

तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े…

21 hours ago

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरहज में आयोजित कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गिनाईं उपलब्धियां

गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि…

22 hours ago

बलिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया लोकार्पण

सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…

1 day ago

नेपाल में बेचने की तैयारी में थीं चोरी की बाइकें, तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…

1 day ago