बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील के गांधी सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । समाधान दिवस में 27 मामले देखे गए जिसमे सिर्फ चार मामलों का ही निस्तारण हुआ। गांधी सभागार में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे 27 फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी फरियाद दर्ज कराई। शिकायत में राजस्व के 6, पुलिस 11,विकास के 2, खाद एवं रसद विभाग से 1 समाज कल्याण के 1 शिक्षा के 4,अन्य विभाग के 3 मामले आए, जिसमें राजस्व के चार मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष सभी मामलो को निस्तारण के लिए विभागों से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीम अंगद कुमार यादव, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य के साथ अन्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…