दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

दंगल में 35 जोड़ी पहलवानों ने किया
किया प्रतिभाग

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को बरहज तहसील क्षेत्र ग्राम सभा खजूरी भट्ट में स्वर्गीय सूर्यनाथ यादव की स्मृति में प्रति वर्ष की भांति 2024 में भी उनके पुत्र रामनरेश यादव, जितेंद्र यादव, एवं धर्मेंद्र यादव के द्वारा विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में 35 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। कुश्ती देखने वाले लोगो की भीड़ आखरी छड़ तक जमी रही। कुश्ती के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से लोगो ने पहलवानों का हौसला अफजाई किया। बतौर मुख्यातिथि सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर अखाड़े में कुश्ती कराया। इस अवसर पर उहोने ने पहलवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि भारत कुश्ती प्रतियोगिता में विश्व मे महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। आज इस कुश्ती प्रतियोगिता में देश की बेटियां अपने देश का नाम रौशन कर रही हैं, देश के पुरुष पहलवान भी देश का नाम रौशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कला को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव ने देश के सभी पहलवानों को सम्मानित करने के लिए यश भारती पुरस्कार की शुरुआत की थी, किंतु वर्तमान में उस पुरस्कार को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पुरस्कार को शुरू करने पर ध्यान देना चाहिए ताकि खिलाड़ियों का मनोबल ऊँचा रहे और वे भारत को प्रसिद्धि दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। इसी क्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गेना लाल यादव,बेचू चौधरी, जेठा लाल यादव, पारस नाथ यादव, सपा जिला सचिव इंद्रेश सिंह उर्फ रामु सिंह,रामकिशोर चौहान, राजेन्द्र , राजेश प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव,पूर्व प्रधानाचार्य रामनरायन यादव,ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने सम्बोधित कर पहलवानों को देश व प्रदेश का नाम रौशन करने की ओर प्रेरित किया। रामनरेश यादव द्वारा अपने भाइयों संग सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रामनरेश यादव ने बताया कि दंगल प्रतियोगिता में कुल 35 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया, जिसमे 30 जोड़ी पहलवानों को कमेटी द्वारा विजयी घोषित किया गया, जबकिं 5 जोड़ी पहलवान बराबरी पर रहे। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर मठ से नेहा और अर्चना ने पहलवानी में अपना दमखम दिखाया, और खूब तालियां बटोरी, वही डेरवा के जितेंद्र पहलवान को अखाड़े में कोई जोड़ीदार नही मिला। इस अवसर पर उमेश मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, चंद्रिका मिश्रा सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

10 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

10 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

11 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

11 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

11 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

14 hours ago