परिवार में मातम, गांव में पसरा सन्नाटा – आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

देवरिया में सनसनी: बाथरूम में लाइसेंसी बंदूक से युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार की रात पड़री बनमाली गांव में 40 वर्षीय रविशंकर सिंह ने अपने ही लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि यह हादसा रात लगभग आठ बजे का है, जब घर में मौजूद परिजनों ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर लोग बाथरूम की ओर दौड़े, लेकिन तब तक रविशंकर की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीओ मनोज कुमार और थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के पास से लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है और उसे कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविशंकर सिंह गांव में एक शांत और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे, जिससे उनकी आत्महत्या ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

10 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

10 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

11 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

11 hours ago