उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आई युवती — सुबह की सन्नाटे को चीर गई दर्दनाक चीख

मऊ (राष्ट्र की परम्परा )। रविवार की सुबह मऊ जिले में एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। फर्रुखाबाद से छपरा जा रही 15084 डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब प्लेटफार्म नंबर दो के पास खंभा संख्या 35/3 और 35/4 के बीच युवती किसी कारणवश ट्रैक पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें –परिवार में मातम, गांव में पसरा सन्नाटा – आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

सुबह लगभग 6:15 बजे रेलवे गैंगमैन सनोज कुमार ने ट्रैक पर एक शव को देखकर स्टेशन अधीक्षक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी बलिया की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका जनपद मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद खुर्द ग्राम पंचायत की रहने वाली थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

रेलवे पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है — यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने खुदकुशी की या हादसा अनजाने में हुआ।

ये भी पढ़ें –23 सैनिकों और 10 नागरिकों की मौत के बाद अफगान-पाक सीमा पर थमा युद्ध, क़तर की भूमिका अहम

ये भी पढ़ें –लव ट्राएंगल का खौफनाक अंत: गर्भवती महिला और दो प्रेमियों के बीच चली चाकूबाजी, दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी

ये भी पढ़ें –श्रीसन फार्मा का बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना लैब टेस्टिंग के बाजार में पहुंचा जहरीला कोल्ड्रिफ कफ सिरप, SIT जांच में खुलासा

Editor CP pandey

Recent Posts

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 minutes ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

15 minutes ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

28 minutes ago

शालीमार बाग में आधी रात बुलडोजर एक्शन, मस्जिद का हिस्सा टूटने पर मचा हंगामा

https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…

39 minutes ago

संजा – मिट्टी की खुशबू का पर्व

हाँ, कच्ची दीवारों पर जब, संजा मुस्कुराती थी,मिट्टी-गोबर-फूलों से बेटियाँ दुनिया सजाती थीं।नन्ही-सी उँगलियों में…

48 minutes ago

आजमगढ़ में पत्नी-पंडितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बेटे की भी मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने…

54 minutes ago