Categories: Uncategorized

सप्तमी पूजा के साथ खुले माँ आदिशक्ति के पट, भक्तों ने किए माँ के दर्शन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पूजा के साथ ही जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित माँ आदिशक्ति के पट खुलने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही मां दुर्गा की आकर्षक और भव्य प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में माता के सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की आराधना भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ की जा रही है। अल सुबह से ही पूजा पंडालों और मंडपों में महिलाओं से लेकर युवाओं और युवतियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हाथो में पूजा की थाली लिए भक्तों की भीड़ हर पंडाल और मंडप में देखने को मिली। हर एक भक्त मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन की अभिलाषा लिए याचक बन कर पंडाल और मंडप में दिखा और विधि विधान के साथ माता को लाल चुनरी के साथ प्रसाद का भोग अर्पण किया। फल,फूल और पूजन सामग्री से मां की पूजा अर्चना कर उनका आवाहन किया। सप्तमी की तिथि सारा दिन रहने के कारण भक्तो ने सारा दिन माता की उपासना किया।
इस अवसर पर पूजा पंडालों में बज रहे शारदीय नवरात्रि के कई प्रसिद्ध भजन भक्तो के कानो में मिश्री घोल रहे थे। तो कहीं डीजे के शोर से माँ को प्रसन्न करने के की कोशिश जारी है।
सर्वत्र उत्साह व उमंग का माहौल है। शंख और घंट-घड़ियाल की ध्वनि-प्रतिध्वनि गूँज रही थी। धूप दीप से माहौल सुभाषित है। सर्वत्र भक्ति और आस्था की धारा प्रवाहित हो रही है। चहुंओर माँ जगत जननी के जयकारे गूंजते रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

31 minutes ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

43 minutes ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

48 minutes ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

56 minutes ago

भीषण बारिश में मकान का लेंटर टूटकर गिरा परिवार बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार सुबह करीब पांच बजे नईम खान…

1 hour ago

लंबित ऋण मामलों के समाधान को बैंक ने कसी कमर, लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक अदालत के सफल आयोजन तथा बैंक से जुड़े अधिकाधिक लंबित…

1 hour ago