बलिया( राष्ट्र की परम्परा) हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गाँव निवासी संतोष कुमार गुप्ता (37)पुत्र स्व०केदार नाथ गुप्ता रविवार कि सुबह दुर्गा पूजा में दुकान लगाने के लिए लोहे का पाईप लेकर जा रहा था कि अचानक पाईप ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के एचटी तार के चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।आस पास के लोगो ने घायल संतोष को सीएचसी सोनवानी पहुचाया।जहाँ के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया।जहाँ डॉक्टरों ने संतोष को मृतक घोषित कर दिया।वही सूचना मिलते ही बसुधरपाह चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराहियों से साथ मौके पर पहुच गए औरबशव को अपने कब्जे में लेकर शल्य निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।सूचना के बाद गाँव मे मातम छा गया।उधर मृतक की पत्नी पिंकी देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।मृतक के पाँच बच्चे है।जिसमे सबसे बड़ा लड़का दीपक 20 वर्ष तथा सबसे छोटी बच्ची अंजली 06 वर्ष की है।घटना के बाद ग्रामीणों की जुबान पर एक ही बात थी कि इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
दरोगा निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र में किराने की दुकान में हुई चोरी का…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…