देवरहा बाबा के तपो आश्रम में सनातन सेना ने लगाये पौधे

देवरिया /भागलपुर (राष्ट्र की परम्परा)रविवार को देवरहा बाबा के तपो आश्रम में सनातन सेवकों ने हर रविवार पौधारोपण कार्यक्रम को जारी रखते हुए विभन्न प्रकार आम व जामुन के पौधे रोपित किये ! पीछे डेढ़ वर्षों से निरंतर हर रविवार को विभन्न धार्मिक स्थलों पर पौधेरोपित करते आ रहे संगठन का मानना है कि मन्दिर की दिव्यता व उसकी प्राकृतिक सौंदर्यता को प्रखर करने की दिशा में पौधे रोपित किये जा रहें हैं ।
संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे हिमांशु मिश्र ने बताया कि 14 मार्च 2021 से निरंतर हर रविवार को 5- 10 पौधे रोपित किये जा रहें हैं और अभी तक लगभग 500 पौधे रोपित किये जा चुके हैं .. हिमांशु मिश्र बताते है की हमारा उद्देश्य केवल पौधों को रोपित करने तक सीमित नहीं हैं बल्कि उनके संरक्षित करने के दिशा में लगे हुए पौधों को जैविक खाद व कीटनाशक दवायें दी जाती हैं । आश्रम के महंत श्यामसुन्दर दास जी ने संगठन के सभी सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहां की युवा ही देश के कर्णधार हैं व युवा ही किसी सामाजिक क्रांति को लाते हैं ।
अपने साथियों(सनातन सेवकों) को विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए व बधाई देते हुए हिमांशु बताते हैं कि कई बार परिस्थिति या मौसम अनुकूल न होने के बावजूद भी सनातन सेवक पौधारोपण के क्रम को जारी रखते हैं । संगठन के सदस्य बताते हैं कि मन्दिर के पवित्र व दिव्य प्रांगण में पौधों को रोपित करना अपने आप में अनिर्वचनीय सुख है , हम सभी निरंतरता को बनाये रखते हुए इस पौधारोपण के क्रम को जारी रखेंगे ।
इस दौरान हिमांशु मिश्र, पुनीत श्रीवास्तव , शैलेंद्र सिंह ,सत्यप्रकाश सिंह, प्रवीण पांडेय , कुलदीप वर्मा गोलू , आदर्श तिवारी , प्रशांत मिश्र , अविनाश मिश्र ,विशाल , संदीप , अभिनव , राहुल , भीम, अजय तिवारी, आदि मौजूद रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

7 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

7 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

8 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

8 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

8 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

19 hours ago