Categories: Newsbeat

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी विधानसभा निर्वाचन में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के चल रहे कार्य का जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि एफएलसी का कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जा रही है।निरीक्षण के बाद लौटते समय सड़क पर मौजूद फरियादियों ने जिलाधिकारी से अपनी समस्याएं बताईं। जिलाधिकारी ने मौके पर रुककर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुजरात में डाक चौपाल मोबाइल थिएटर वैन अभियान का शुभारंभ

गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा…

37 minutes ago

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील कुशीनगर (राष्ट्र…

42 minutes ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

51 minutes ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

54 minutes ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

1 hour ago

भाजपा सरकार में महंगाई भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

सलेमपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एच.डी. भारती बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 hour ago