देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए पहल की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर महिला का आयुष्मान कार्ड बनवाने, दिव्यांग महिला को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने तथा पांच वर्षीय बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर उसकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।जनता दर्शन में ग्राम अनारी निवासी बबिता देवी पत्नी स्वर्गीय सरल अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। उनकी आर्थिक और असहाय स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की पहल की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बबिता देवी के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं था। उन्हें आधार कार्ड के साथ मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान मित्र से संपर्क करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने संबंधित टीम को निर्देश दिया कि आधार कार्ड प्रस्तुत करते ही उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाया जाए।इसी क्रम में मालीपुर निवासी दिव्यांग रिंकू कुमारी ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की पहल पर विभाग ने आवश्यक अभिलेखों के आधार पर ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।वहीं, जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं निधि के साथ उनके पांच वर्षीय पुत्र अंश भी मौजूद थे। जिलाधिकारी की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने उसकी पढ़ाई-लिखाई और स्कूल जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चे को कागज और पेन देकर लिखने तथा विभिन्न रंगों की पहचान से संबंधित सवाल पूछे। बच्चे ने सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए। उसकी प्रतिभा देखकर जिलाधिकारी ने उसे होनहार बताया और परिजनों को उसकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी की इन पहलों से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के साथ ही बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश मिला।
गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा…
जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील कुशीनगर (राष्ट्र…
पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…
जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…
सलेमपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एच.डी. भारती बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…