जिलाधिकारी ने जो रहे मंदिर का किया निरीक्षण,की पूजा अर्चना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देवरही माता मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ माँ आदि शक्ति की आराधना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने देवरही माता मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। मंदिर परिसर में जिला प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन के सहयोग से भजन-कीर्तन, एवं शप्तशती पाठ का भी आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न मंदिरों में जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन समितियों के समन्वय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह व शक्ति गुप्ता सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

10 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

10 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago