नहाते समय गहरे पानी में डूबा जमशेद, नहीं बच सकी जानदोस्तों के साथ नहाने गया था 16 वर्षीय किशोर, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )

मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों के साथ नहाने गए 16 वर्षीय किशोर जमशेद अंसारी की नाले में डूबने से मौत हो गई। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी देर तक उसकी तलाश की। बाद में उसका शव पानी से बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा रहा।
निपानिया गांव निवासी जमशेद अंसारी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दोस्तों के साथ गांव के पास घाघरा नदी से निकले छोटे नाले में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान जमशेद पुलिया से पानी में कूद गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह संभल नहीं सका और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया।
जमशेद को डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नाले में किशोर की तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर मनियर थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी और उपनिरीक्षक संजय यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद जमशेद का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। शव देखते ही परिवार मे चीख-पुकार मच गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण काफी देर तक किशोर के जीवित मिलने की उम्मीद लगाए रहे, लेकिन तलाश के बाद शव मिलने से सभी मायूस हो गए।
थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शव निकालने में अंगद उपाध्याय, रोशन कुमार गौड़, आदित्य कुमार गौड़, छोटू कुमार गौड़, सोनू चौहान, अजीत कुमार, योगेंद्र कुमार, गोविंद कुमार और संजय कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया। मौके पर ग्राम प्रधान अमरेश यादव, पशुपालन विभाग के प्रभारी मुकेश यादव, पूर्व प्रधान उदय शंकर यादव, चंद्रेश यादव और सतनारायण यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

41 minutes ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

11 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

11 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago