भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )
विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35) का हृदयाघात से निधन हो गया। बबलू प्रसाद दलित समाज से थे और चौकीदारी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी और चार छोटी बेटियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों के लिए यह घटना किसी बड़ी विपदा से कम नहीं है। बबलू प्रसाद के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नंदन मिश्रा अपने मित्रों और छोटे भाइयों के साथ शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही परिवार को राशन सामग्री तथा घर की मूलभूत जरूरतों से संबंधित आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया। इस दौरान नंदन मिश्रा ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि असमय परिवार के मुखिया का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ऐसे कठिन समय में समाज के सक्षम लोगों को पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर उनकी मदद करनी चाहिए।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत बबलू प्रसाद की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस मौके पर आकाश दुबे, शुभम मिश्रा, अंकित गौड़, रितेश सिंह, बृजनंदन तिवारी, सुमित मिश्रा, हैप्पी सिंह, मंजीत चौहान, सुमित तिवारी, सुनील दुबे, अतुल पांडेय, नीरज पांडेय, सचिन वर्मा, गौतम वर्मा, चिंतामणि चतुर्वेदी, राहुल वर्मा, प्रभु साहनी (ग्राम प्रधान), करन शुक्ला, प्रिंस यादव, ओमप्रकाश यादव, दुर्गेश पांडेय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…