जिलाधिकारी ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

मिली अव्यवस्था, पंचायत सचिव को निलंबित करने का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को अपराह्न पिपरा चंद्रभान स्थित बृहद गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल में गंभीर अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए पंचायत सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया है। साथ ही गो-वंशों की चिकित्सा में प्रथमदृष्टया लापरवाही मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बुधवार को दोपहर पिपरा चंद्रभान स्थित बृहद गो-आश्रय स्थल पहुंचे। गो-आश्रय स्थल में चौतरफा गंदगी का अंबार मिलने पर डीएम ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। बारिश के पानी की समुचित निकासी व्यवस्था नहीं मिली। गो-वंशों के इर्द-गिर्द भी गंदगी मिली। निरीक्षण के दौरान कुछ गोवंश बीमार भी मिले। डीएम ने तत्काल उनका इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और अभी तक इलाज न करने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति के साथ शासन को पत्र लिखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने गांव आश्रय स्थल के संचालन में संलग्न भगवान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्य पर भी असंतोष व्यक्त किया। लगभग 10 एकड़ में फैली बृहद गो-आश्रय स्थल में निरीक्षण के समय 295 गो-वंश संरक्षित मिले, जिसमें 27 गाय और शेष नर गोवंश थे। डीएम ने भूसे के स्टॉक आदि के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार वैश्य सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

12 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

12 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago