शिल्पकार की भांति बच्चों को गढ़कर योग्य नागरिक बनाता है शिक्षक- बीईओ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षक की सेवा अद्वितीय होती है। कारखानों और अन्य संस्थाओं में काम करने वाले अधिकांश लोगों का संबंध निर्जीव तत्वों से होता है, लेकिन एक शिक्षक का संबंध बच्चों से होता है, जिनका मन सदैव उछलकूद करता रहता है। बच्चों के मन को काबू करके उनको शिक्षित करने का काम एक कुशल शिक्षक ही कर सकता है। यह बातें बीईओ पंकज सिंह ने कही। वह पडरौना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भिसवा सरकारी में कार्यरत अध्यापक महेंद्र लाल श्रीवास्तव के विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेता मार्कंडेय शाही ने कहा कि सेवानिवृत्त गुरुजन ने एक शिल्पकार की भांति बच्चों को गढ़कर देश के योग्य नागरिक बनाने का काम आजीवन किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ-साथ इसे जीवन मंत्र बनाने के लिए शिक्षकों की सराहना की जानी चाहिए। नोडल शिक्षक संकुल संजय सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी ,प्रवीण पाण्डेय, प्रज्ञा पाण्डेय, मेहरुद्दीन अली, संदीप राय , श्रीनिवास शर्मा, अमृतलाल, संगीता यादव, अतिक्षा मिश्रा, निवेदिता, धीरज गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago