जिलाधिकारी ने की अनुश्रवण के लिए गठित स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बाढ़ क्षेत्र के अनुश्रवण के लिए गठित स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई जिलाधिकारी ने बाढ़ से पूर्व की तैयारियों की बिंदुआर समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,बाढ़ संजय मिश्रा को बाढ़ राहत की सभी परियोजनाओं का कार्य 15 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता,बाढ़ से कहा कि अन्य संबंधित विभागों से भी उनकी कार्ययोजना प्राप्त कर बुकलेट तैयार कर लिया जाय बाढ़ से संबंधित अद्यतन सूचना समय से उपलब्ध कराई जाय उन्होंने अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार को समय से बाढ़ चौकी बनवाकर कार्मिकों की ड्यूटी लगाने तथा बाढ़ राहत शिविर बनाने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी से कहा कि पर्याप्त नाव की व्यवस्था तथा बाढ़ राहत सामाग्री का टेंडर शीघ्र सहित आदि कार्यवाही समय से पूर्ण लिया जाय।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय से विद्युत से संबंधित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि से कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्गो का समय से मरम्मत कराए जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी/कार्ययोजना बना लिया जाय। उन्होंने स्वास्थ्य टीम को भी अलर्ट पर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य कैंप लगाए जाने आदि कार्यवाही समय से कर लिया जाय उन्होंने आपदा विशेषज्ञ पीयूष से कहा कि संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्ययोजना तैयार कर लिया जाय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज एवं अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

53 minutes ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

59 minutes ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

1 hour ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

1 hour ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

1 hour ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

1 hour ago