आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत करखियां रुस्तम सराय गांव में, 3 दिनों से लापता व्यक्ति का कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजेश सिंह बीते 3 दिन पहले घर से लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की परन्तु उसका कोई पता नहीं चल रहा था। उसी कड़ी में आज बुधवार को, उसके घर के सामने स्थित कुएं में उतराया राजेश सिंह का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई । ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । वहीं मृतक के भाई का कहना है कि, मेरा भाई शराब पीने का आदी था लगता है उस रात को शराब पीकर आया और कुएं में गिर गया। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।
श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…
लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…
सीने और पेट पर किए कई वार, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत; चार…
मेंढर/पुंछ (राष्ट्र की परम्परा)। पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर तथा नियंत्रण रेखा…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के अंतर्गत सोमवार को शहीद संग्रहालय परिसर…