मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों पर रोक हेतु चलाया गया अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सहायक आयुक्त (खाद्य) -II खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन, देवरिया रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया है कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सचल दल, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन जनपद देवरिया द्वारा 06 दिसंबर 2022 से 07 दिसंबर 2022 तक 02 दिवसीय अभियान चलाते हुए ,कुल 07 खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने संग्रहित किया गया ।
विस्तृत विवरण में कसया ढाला देवरिया से अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दूध (आनन्दा ब्रांड) का नमूना, रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा गाय के दूध का नमूना, सुभेष कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दूध का नमूना एवं जंगली जलपान मिष्ठान भटनी के प्रतिष्ठान से लड्डू का नमूना मनीष मल्ल द्वारा संग्रहित किया गया।
हनुमान मंदिर राघव नगर देवरिया से श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दूध का नमूना संग्रहित किया गया।
तत्पश्चात देवरिया तहसील के इन्दुपुर चौराहे से रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मद्धेशिया किराना की दुकान से नमकीन (अमर ब्रांड) एवं अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जीरा पाउडर (पुष्प ब्रांड) का नमूना संग्रहित किया गया। नमूनों के विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के उपरांत Fssa 2006के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सचल दल का नेतृत्व शिवेंद्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया ,खाद्य सचल दल में अन्य सदस्य संदीप कुमार श्रीवास्तव , रंजन कुमार श्रीवास्तव , अजीत कुमार त्रिपाठी , सुभेस कुमार मनीष मल्ल शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

5 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

5 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

5 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

17 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

17 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

17 hours ago