गीता जयंती प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। हीरालाल रामनिवास सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद में गीता जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
संस्कृत भारती के मंडल संयोजक व हीरालाल रामनिवास डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. विजयकृष्ण ओझा द्वारा विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेडल पाकर बच्चों ने कहा प्राउड फील हो रहा है।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि गीता भगवान पद्मनाभ के मुखारविंद से निकली कर्तव्य बोध करानेवाली लिपिबद्ध सनातन शास्त्र है। जो निष्काम कर्म करने का हमें संदेह देती है। भटके पथिकों को कलियुग में सत्य के मार्ग पर ले जाने वाली है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विद्यालय के अध्यक्ष डा. विजयकृष्ण ओझा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल में युद्ध के नियम थे कि कोई किसी पर वार नहीं करता था। गीता सफलता की कुंजी है।
उन्होंने कहा कि अर्जुन ने कृष्ण भगवान से कहा कि रथ युद्ध भूमि में ले चलिए और वहां सगे संबंधियों को देखकर अर्जुन हथियार रख दिये, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
डा. ओझा ने कहा कि आज भी गीता सार्थक है। परिवार में समाज में पड़ोसियों में तनाव बना रहता है। इसका समाधान गीता में बताया गया है। संघर्षों से कैसे लड़ें अर्जुन को श्री कृष्ण ने बताया था उन्होंने यह भी बताया कि तीनों वेदों में विधान किते हुए संकाय कर्मों को करनेवाले सोमरस को पीने वाले पापरहित पुरुष मुझको यज्ञों के द्वारा पूजकर स्वर्ग की प्राप्ति चाहते हैं। वे पुरुष अपने पुत्रों के स्वरूप स्वर्गलोक को प्राप्त होकर स्वर्ग में दिव्य देवताओं के भोग को भोगते हैं और अपना आशीर्वचन दिये।
इस अवसर पर विनोद कुमार त्रिपाठी, मोनिका अग्रहरी, अमृता मौर्या, अनन्या सिंह, अनुष्का सिंह, कीर्ति ओझा, सनी पाल, वंदना पटेल, वैष्णवी पांडेय, काजल अग्रहरी, सौरभ चौरसिया, वंशिका सिंह, अंकित चौरसिया, अभिनव यादव, अभिषेक तिवारी, वृजेश त्रिपाठी जुग्गी लाल आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

2 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

3 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

4 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

4 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

4 hours ago