बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l देवरिया जनपद को मऊ जनपद से जोड़ने का कार्य करनेे वाली सरयू पार सड़क परसिया देवार, विशुनपुर देवार, धरमपुर देवार गांव की मुख्य सड़क जिस पर हर रोज हजारों लोगो का आना जाना लगा रहता हैं।लेकिन सड़क की हालत जर्जर हो चुकी हैं। इस सड़क से लोग सरयू नदी को नाव से पार करके अपने कार्य के लिए बरहज, देवरिया आते हैं और कार्य पूर्ण होने पर नाव द्वारा नदी पार कर सड़क के रास्ते अपने घर को जाते हैl किन्तु वहां के सड़क की हालत यह है कि जगह जगह टूट कर खराब हो गई है। और तो और बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह टूट चूकी है, इस सड़क पर चलना लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया हैं।
लगभग 1 किलोमीटर सड़क पर 40 से 50 छोटे बड़े गड्ढे बन चुके हैं, ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय यहां नेता आते हैं और वादे करके चले जाते है। इस मार्ग पर कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देता, नही तो इसकी तस्बीर कुछ और होती अब देखना होगा कि इस मार्ग का जनप्रतिनिधि कब इसकी सुधी लेंते हैं।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…
थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…
‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…
सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…
माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…